नववर्ष
खुशियों का यह नया साल आ गया
कमाल धमाल 2021 बेमिसाल आ गया
इस साल में कहो नया क्या क्या होगा
फिर से पुराना वही सवाल आ गया
रंग बहारों से सजी रहे महफ़िल हमारी
सतरंगी ख्वाबों का ख्याल आ गया
क्या खोया क्या पाया हिसाब ना रखें
उमंग उत्साह से सराबोर धमाल आ गया
साल बदलेगा बस हम नहीं बदलेगे
हंसते मुस्कुराते करने बवाल आ गया।
रजनी शर्मा 'चंदा'
रांची झारखंड
0 टिप्पणियाँ