बदलाव मंच व  ए1लिबर्टी अकेडमी के द्वारा भव्य सरस्वती पूजन व राष्ट्रीय  काव्य संध्या का आयोजन।

बदलाव मंच व  ए1लिबर्टी अकेडमी के द्वारा भव्य सरस्वती पूजन व राष्ट्रीय  काव्य संध्या का आयोजन।

बदलाव मंच के बैनर तले ए1 लिबर्टी के एकेडमी द्वारा
दिल्ली के संगम विहार नई दिल्ली110080 में बसंत पँचमी के अवसर पर भव्य सरस्वती पूजन सह राष्ट्रीय काव्य संध्या का आयोजन होने जा रहा है जिसमें ए1 वन लिबर्टी अकेडमी( कोचिंग )के संचालक तथा विकास कुमार, प्रकाश कुमार मधुबनी 'चंदन' तथा डॉ सत्यम भाष्कर भ्रमपुरिया तथा अन्य सहयोगी मिलकर करेंगे ।यह कार्यक्रम अगले महीने 16 फरवरी2021 को दिल्ली के संगम विहार तिरँगा चौक पर स्थित संस्थान के बाहर बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें बदलाव मंच के तरफ से बच्चों को व आने वाले आसपास के कवियों को सम्मान-पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में  डॉ सत्यम भास्कर श्री रमेश विधुड़ी, सांसद, दक्षिणी दिल्ली, "भ्रमरपुरिया"(डायरेक्टर आयुस्पाईन हास्पिटल दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय सचिव,बदलाव मंच), श्री मनोज चंद्रा( जिला ऑफिसर, महिला व बाल विकास विभाग, दिल्ली), वरिष्ठ अतिथि डॉ एन आर लास्कर (सी एम ओ,जी.बी. पंत अस्पताल दिल्ली) डॉ नेगी( अध्यक्ष,अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन)
समिलित होंगे।कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण अनोखी बाल आशु कवयित्री महिका मिश्रा भी होंगी..    इस कार्यक्रम के संयोजन में मुख्य मार्गदर्शक के  रूप में बदलाव मंच,राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था  के संस्थापक  अध्यक्ष दीपक क्रांति जी व अध्यक्षा रूपा व्यास कार्य जी कर रहे है। संस्था के पदाधिकारियों का मानना है इससे समाज में आगे आने वाले पीढ़ी को आगे बढ़ने का मनोबल मिलेगा। ए1 लिबर्टी के प्रमुख विकास कुमार ने साहित्यिक संस्था को मार्गदर्शन करने व शुभकामनाएं हेतु आभार व्यक्त किया है। प्रमुख रूप से बच्चे आकाश,प्रसांत,इरशाद,लक्की व अन्य सभी बहुत उत्साहित है।इसमें दिल्ली में रहने वाले साहित्यकारो को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य आयोजक विकास कुमार, व प्रकाश मधुबनी,बदलाव मंच  ने 14 फ़रवरी संध्या तक प्रस्तुति हेतु इच्छुक कवियों को सम्पर्क करने के लिए 9560205841(प्रकाश कुमार मधुबनी'चंदन) कहा  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ