कृष्णा सेन्दल तेजस्वी जी द्वारा#बदलाव मंच#

*होली महोत्सव एवं होलिका दहन की*
   *की हार्दिक -हार्दिक शुभकामनाएं*
समरसता  का  समाज  में  बरसे  रंग।
समाज  समृद्धशाली  हो  न  हो  जंग।।

बुराई  पर  रंग  लगा  अच्छाई  कर।
प्रेम  स्नेह  का  गुलाल लगा जी भर।।

प्रहलाद सी भक्ति की सदा ज्योति जला।
अहम विनाश हो बुराई तज कर भला।।

होली  में  उमंग  सप्त  नव  तरंग  हो।
भाई  सब  महोत्सव  में  संग संग हो।।

द्वेषता  का  भाव  मिटे  सदा  के  लिए।
कदम  मिलाकर ही चले सदा के लिए।।

अरिदल  षड्यंत्र  होली  में जल जाए।
सभी  विपदाएं  पल  में ही टल जाए।।

फाल्गुन  महीना  मीठे  फाग  सुनाएँ।
सभी जन मिलकर होली पर्व मनाएँ।।


*कृष्णा सेन्दल तेजस्वी*
           राजगढ़ ,मध्यप्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ