*शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही, भारत व झारखंड सरकार से पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच**बदलाव मंच का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह का लोगो लॉन्च*(अंतरराष्ट्रीय प्रेमचन्द कथा-साहित्य सम्मेलन,2021 सम्मान समारोह का आयोजन)

*शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही, भारत व झारखंड सरकार से पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच*

*बदलाव मंच का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह का लोगो लॉन्च*

(अंतरराष्ट्रीय प्रेमचन्द कथा-साहित्य सम्मेलन,2021 सम्मान समारोह का आयोजन)

दिनांक-09-08-2021,कार्यक्रम अध्यक्ष व बदलाव मंच के ग्लोबल फाउंडर व प्रेसीडेंट दीपक क्रांति व अध्यक्षा रूपा व्यास ने बताया कि
शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही, झारखंड सरकार व भारत सरकार से पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच  के द्वारा स्वर्गीय प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथा संध्या वादन में प्रतिभागी रचनाकारों के सम्मान हेतु  अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान मंच के लोगो का विमोचन भी किया गया।लोगो विमोचन करते हुए संस्थापक दीपक क्रांति ने बताया कि साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव मंच विश्व स्तर पर नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।प्रेमचंद जैसे साहित्यकारों को हमेशा अमर बनाए रखने में मंच सदा अग्रसर रहेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के पूजन से हुआ। माँ शारदे के आह्वान के बाद कार्यक्रम संचालिका कवयित्री नैन्सी गुप्ता ने सभी श्रेष्ठ पदाधिकारियों व श्रोताओं का स्वागत एक सुमधुर स्वागत गीत से किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष व बदलाव मंच के ग्लोबल फाउंडर व प्रेसीडेंट दीपक क्रांति ने बदलाव मंच के उद्देश्यों को बताते हुए कहा "बदलाव केवल एक संस्था ही नहीं अपितु अपने आप में एक विचार है"।कार्यक्रम में खास बात यह थी कि  प्रतिभागियों को सम्मानित करने हेतु भारत देश की चारों दिशाओं से अतिथियों को सुंदर पंक्तियों के माध्यम से आमंत्रित किया गया ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में बदलाव मंच झारखंड के ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक सिंह ने रश्मि मान सिंघानी ओमान,योजना जैन जर्मनी   ,सुधीर श्रीवास्तव,जितेंद्र विजयश्री पांडेय 'जीत' ,
साईं स्मिता को ,दूसरे चरण में  बदलाव मंच समीक्षा अध्यक्षा नंदिता रवि चौहान ने वासु नेगी,डॉ. मलकप्पा,प्रकाश मधुबनी,सुनील परीट को,तीसरे चरण में बदलाव मंच  के राष्ट्रीय सलाहकार एल.एस.तोमर ने मिथिलेश कुमार सिंह ,रंजना बिनानी ,डॉ. सत्यम भास्कर भ्रमरपुरिया,नगेन्द्र बाला को,चौथे चरण में बदलाव मंच के अभिभावक सुनील दत्त मिश्रा ने भास्कर सिंह माणिक कोंच,कवयित्री नैंसी गुप्ता उ·प्र·,गीता पांडेय,चन्द्र प्रकाश गुप्त को,तथा अंतिम चरण में बदलाव मंच के ग्लोबल फाउंडर व प्रेसीडेंट ने याद गार राही ,सुखदेव टेलर,जोधा निंबी
डॉ रेखा मंडलोई म प्र , जुगल किशोर पुरोहित ,अर्चना फ़ौज़दार को अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद कथा साहित्य
सम्मान-2021 का प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के प्रत्येक चरण में संचालिका के द्वारा प्रत्येक प्रशस्ति पत्र प्राप्तकर्ता के सम्मान में सम्मान पंक्तियाँ समर्पित की गई। 
कार्यक्रम के दूसरे दौर में झारखंड सरकार व भारत सरकार द्वारा पंजीकृत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच के ऑनलाइन लोगो का विमोचन राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ  शिक्षक सम्मान से सम्मानित कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक क्रांति ने किया ,उन्होंने बदलाव मंच के दूरगामी प्रभाव को बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया,व सर्वश्रेष्ठ लोगो की  डिजाइन का श्रेय कार्यक्रम व मंच अध्यक्षा रूपा व्यास व संचालिका कवयित्री नैन्सी गुप्ता को  देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात सुंदर पंक्तियों से निवेदित देश के कई बड़े राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित बदलाव मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा व कार्यक्रम संयोजिका रूपा व्यास ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच के ऑफलाइन लोगो का विमोचन किया और बताया कि जिस तरह से यह लोगो झारखंड में गरीब बच्चों के लिये कार्यरत बदलाव मंच स्कूल के प्रत्येक बच्चे के यूनीफार्म में टैग है।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपक क्रांति ,अध्यक्षा रूपा व्यास ,झारखंड ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक सिंह व डॉ सत्यम भास्कर ने बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और जय हिन्द जय हिंदी  के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
   बदलाव मंच ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति,सचिव बुधन गंझु,अमित लकड़ा,शिक्षक विनीत कुमार,रूपेश कुमार,शिव प्रकाश पांडेय साहित्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के डॉ सत्यम भास्कर भ्रमरपुरिया , भास्कर सिंह माणिक कोंच, चंद्र प्रकाश गुप्त चंद्र, गीता पांडेय,राष्ट्रीय समीक्षाध्यक्ष नंदिता रवि चौहान  बदलाव मंच अभिभावक सुनील दत्त मिश्रा,महिला उपाध्यक्षा अर्चना फ़ौज़दार,नैंसी गुप्ता, शोभा किरण,ओम प्रकाश ओम,डॉक्टर अर्पिता, सोशल मीडिया प्रभारी  जीतेंद्र विजयश्री जीत,प्रकाश कुमार मधुबनी,सुखदेव टेलर निम्बी जोधा आदि सभी पदाधिकारी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
     यह सभी जानकारी बदलाव मंच राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र पयासी द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ