संविधान वन्दना# आदरणीया भूपसिंह 'भारती' जी द्वारा खूबसूरत रचना,

''संविधान-वन्दना''

बाइबल गुरुबाणी से ना, गीता-कुरान से।
चलता संविधान से, देश ये शान से।।
 
आज भीम के संविधान ने, छुआछूत मिटाई।
ऊंच-नीच मिटा करके, समता की राह दिखाई।
जीना सिखलाये सबको, ये स्वाभिमान से।
चलता संविधान से, देश ये शान से।।

सबसे न्यारा सबसे प्यारा, ये संविधान हमारा।
सबका रखे ध्यान, बणा ये अभिमान हमारा।
करता रखवाली सबकी, ये बड़े ध्यान से।
चलता संविधान से, देश ये शान से।।

जनता में निहित सत्ता, ये मताधिकार दिलाये।
शुद्र, शोषित, नारी को, सब अधिकार दिलाये।
अब ना कोई जीयेगा, देखो अपमान से।
चलता संविधान से, देश ये शान से।।

समता और आजादी लाया, संविधान हमारा।
सामाजिक न्याय दिलाकर, लाया भाईचारा।
संविधान वन्दना गाये, 'भारती' गुमान से।
चलता संविधान से, देश ये शान से।।
 
- भूपसिंह 'भारती', 
आदर्श नगर, नारनौल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ