प्रो डॉ दिवाकर दिनेश गौड़ जी के द्वारा बेहतरीन रचना#बाबा अम्बेडकर#

कविता शीर्षक - बाबा आंबेडकर
चौदह अप्रैल को जन्म है जिनका,   छ दिसंबर निर्वाण
भारत के संविधान पुरुष, थे आंबेडकर महान ।
समस्त विश्व में जिनकी वजह से है भारत की पहचान
भारत के संविधान पुरुष थे आंबेडकर महान ।

   मूल महाराष्ट्र के थे वे
     महू मध्यप्रदेश में हुए पैदा
   शिक्षण हेतु बड़ौदा आए
     शिक्षा ली फिर बहुत ज्यादा
इस तेजस्वी को विदेश से शिक्षित होने का मिला सम्मान
भारत के संविधान पुरुष , थे आंबेडकर महान।

   समान अधिकार का कर वायदा
     संविधान श्रेष्ठ इन्होंने रचा
    इतने वर्षों बाद भी इन्हें 
      याद करता है बच्चा बच्चा
संविधान के सच्चे ग्राही और बने सच्चे दरबान
भारत के संविधान पुरुष , थे आंबेडकर महान। 

रचनाकार@ स्वरचित एवम मौलिक                                  प्रो डॉ दिवाकर दिनेश गौड़
गोधरा (गुजरात)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ