गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुओं को समर्पित



गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुओं को समर्पित ... 

*ऐसे गुरुओं को नमन है ...*.

अज्ञान के गहरे तिमिर में 
जो ज्ञान के दीपक जलाएं
ऐसे गुरुओं को नमन है ....!!

मृत्यु के कारागृहों से 
अमरता की ओर लाएं 
ऐसे गुरुओं को नमन है....!!

तोङकर तटबंध सारे 
मुक्ति की सरिता बहाएं
ऐसे गुरुओं को नमन है ....!!

दूर कर दें कलुष सारे 
पुण्य की गंगा बहाएं
ऐसे गुरुओं को नमन है....!!

जङ बन्धनों से मुक्त कर 
स्वातंत्र्य का अमृत पिलाएं
ऐसे गुरुओं को नमन है ...!!
 
जग के तम को बेधने 
'शील' नव सूरज उगाएं 
ऐसे गुरुओं को नमन है ....!!
शील चन्द्र जैन शील ललितपुर उ0प्र0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ