राम




विषय - जय श्री राम
डॉ अलका पाण्डेय मुम्बई
शीर्षक -जय श्री राम

जयश्री राम , जयश्री राम
वंदन करते है जयश्री राम !!!

जयश्री राम भारत की पहचान है
राम हमारे आस्था के प्रतिमान है!!

जयश्री राम नाम का कर लो सुमिरन !
मिट जायेगे सकल दुख दारुन !!

मर्यादा में रहने का पाठ पढ़ाते !
हनुमान के सीने में घर बनाते !!

जयश्री राम केवट का विश्वास है
जयश्री राम अहिल्या का तारनहार है !!

जयश्री राम , जयश्री राम
वंदन करते है जयश्री राम !!!

जय श्री राम नहीं बसते महलों और चौबारा में !
राम तो बसते है निर्धन की आस्था की कुटिया में !!

जय श्री राम हमारे अंतस की प्यास है !
राम हमारे पूजा , अरमान है भगवान है !!

आया आज उत्सव का दिन
अयोध्या के विजय का दिन !!

आओ मिलकर दीप जलाये
जय श्री राम का नारा लगाये !!

जयश्री राम , जयश्री राम
वंदन करते है जयश्री राम !!!

राम मंदिर का शिलान्यास हो कर रहेगा !
जय श्री राम जय सिया राम का उद्घोष होकर रहेगा !!

आकाश से फूलों की वर्षा होगी
राम नाम के जयकारे से सृष्टी मतवाली होगी !!

जय श्रीराम नाम की महिमा अद्भुत
जयश्री राम नाम लोकहित कारी !!

राम बसते हैं घायल जटायु की साँसों में !
राम बसते हैं अंगद के पौरो के छालों में
जयश्री राम , जयश्री राम
वंदन करते है जयश्री राम !!!
डॉ अलका पाण्डेय मुम्बई
अलका पाडेंय (अगनिशिखा मंच)
देविका रो हाऊस प्लांट  न.७४ सेक्टर १
कोपरखैराने  नवि मुम्बई च४००७०९
मो.न.९९२०८९९२१४
ई मेल alkapandey74@gmail.com




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ