आरती तिवारी सनत जी के द्वारा करोना सैनिक बिषय पर रचना#

*करोना सैनिक*
३०/०९/२०२०

करोना सैनिक ..
सैनिक केवल वह नहीं
जो तैनात हैं सीमा‌ पर
करोना से लड़ाई में..
बहादुरी देखी हमने..
उन‌ सभी मानवता के वीरों की..
डॉक्टर्स करोना सैनिक...
जुटे रहे दिन रात सेवा में..
ना भूख ना प्यास प्राणों की रक्षा..
करना ही उनका धर्म..
मानवता की देखी मिसाल...
साथ में उनका पूरा स्टाफ
नर्स वार्ड बॉय सभी धर्म निभा रहे..
सफाई कर्मचारी इनकी..
पूछो नहीं कोई बात...
इनका ऋण नहीं चुका सकता‌ कोई...
हमारा पुलिस विभाग..
धूप बरसात इन सबसे बेपरवाह...
नागरिकों की रक्षा करते..
घर में रहो सुरक्षित रहो..
संदेश उन्हें बताते..
भूख प्यास सब त्याग कर..
जनता की सेवा में जुटे..
कई स्वयंसेवी संस्थाएं..
सरकारी संस्थाएं..
गैर सरकारी संस्थाएं..
करोना के काल में...
लोगों को भोजन की व्यवस्था..
दवाई फेस मास्क सैनिटाइजर..
यह सब चीजें उपलब्ध कराते..
जगह-जगह क्वॉरेंटाइन सेंटर..
मानव जीवन को बचाने..
जाति धर्म भेदभाव भूलकर..
केवल मानव जीवन की रक्षा..
अपनी मानवता धर्म का परिचय..
इस करो ना काल में..
आम नागरिकों के जीवन की रक्षा..
यह सभी करोना सैनिक हुए..
इनके जज्बे को त्याग को..
मानवता के लिए दिन रात..
एक कर दिया जान बचे..
मानव जीवन सुरक्षित रहे..
हम सभी मानव...
इन सभी करो ना सैनिक को..
दिल से देते हैं सलामी..
हम सब में एकजुटता रहे...
करोना को हरा देंगे..
बहुत से जीवन बचा लेंगे..
यह हमारे करोना सैनिक...
इनके हम सब ऋणी...
इनका एक ही नारा..
देश रहे भारत रहे..
हम सब का वतन प्यारा...
धन्य हमारे करोना सैनिक...
जियो हजारों साल...!!!


आरती तिवारी सनत
©® दिल्ली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ