कवयित्री - सुश्री गीता पाण्डेय जी द्वारा बहुत ही प्यारा रचना...

नरेन्द्र मोदी जी

भारत का कण कण शंकर
माटी जिसको है चन्दन।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का
शत शत  अभिनन्दन ।।

भारत के जन जन का हीरो
अपना नरेंद्र मोदी।
भारतीय संस्कृति निश्चित ही,
निशिदिन्न उन्नत होगी।

काशमीर घाटी स्वतंत्र है
आतंकी की मार से।
हारा दुश्मन देश सदा ही
मोदी की ललकार से ।


दुनिया भर में ध्वज फहराया
अपने भारत देश का।
लोहा मनवा लिया विश्व से,
भारतीय परिवेश का।

मन की बात लिया करते हैं,
विश्व ध्यान से सुनता।
बात काम की अपने अपने,
ध्यान लगा कर गुनता ।

वैसे तो सब धर्मो का ही
आदर सिखलाया है।
किन्तु हिन्दु है धर्म वास्तविक,
सबको बतलाया है।

विश्व पूज्य भगवान राम जी,
का वनवास ख़तम है।
शुचि नेतृत्व नरेंद्र दामोदर 
जी का सर्वोत्तम है।

जन्म दिवस शुभ हो हे नायक,
मोदी शत शत वंदन।
स्वस्थ और सानंद रहें मोदी जी,
शत अभिनंदन।।


स्वरचित@
सुश्री गीता पांडेय
रायबरेली 
उत्तर प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ