अक्षर अक्षर दीप जलाएं#अपराजिता कुमारी जी द्वारा सुंदर रचना#

विश्व साक्षरता दिवस मनाएं
📚📚📚📚📚📚📚
 अक्षर अक्षर दीप जलाएं
 विश्व साक्षरता दिवस मनाए
 चलो शिक्षा का अलख जगाए
 अशिक्षा,निरक्षरता दूर भगाएं

 ज्ञान प्रकाश का एहसास कराएं 
छोटी-छोटी कोशिशों से शिक्षा का प्रसार कराएं
 अशिक्षा मिटाएं चेतना जगाएं
 अक्षर अक्षर दीप जलाएं

 शिक्षित हो अधिकारों कर्तव्यों से
 सामाजिक विकास को आधार बनाएं 
साक्षरता से सभ्य,सुदृढ़ समाज बनाएं 
अक्षर अक्षर दीप जलाएं

 8 सितंबर को उत्सव मनाए
 व्यक्ति,समुदाय,समाज को सक्रिय बनाएं
 साक्षरता को मूलभूत विकास बनाएं
 निष्क्रिय समाज को सक्रिय बनाएं

 साक्षरता है मानव अधिकार सबको बतलाए
 हर बच्चे को स्कूल की दहलीज तक पहुंचाएं, 
 निरक्षरता के अभिशाप से मुक्ति दिलाएं
 साक्षरता से जगाएं, शोषण से बचाएं

 अक्षर अक्षर दीप जलाएं
 विश्व साक्षरता दिवस मनाए। 

अपराजिता कुमारी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय
जिगना जगरनाथ
प्रखण्ड-हथुआ
गोपालगंज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ