कवयित्री रूपा व्यास "मानव गौरव सम्मान-2021" से सम्मानित

कवयित्री रूपा व्यास "मानव गौरव सम्मान-2021" से सम्मानित

रावतभाटा, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच संस्थापक सह मार्गदर्शक  दीपक क्रांति ने बताया कि 24,01,2021 को राजस्थान ब्राह्मण महासभा का भव्य वार्षिक उत्सव व वन भ्रमण कार्यक्रम में रावतभाटा कवयित्री,अध्यक्षा (राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय 'बदलाव मंच')  व महामंत्री (राजस्थान ब्राह्मण महासभा) रूपा व्यास को साहित्य,समाज,शिक्षा व सांस्कृतिक क्षेत्र में  निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए 'मानव गौरव सम्मान-2021' से सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान नरोत्तम जोशी(प्रांतीय वरिष्ठ,उपाध्यक्ष,संभाग प्रभारी,चित्तौड़गढ़),वंदना शर्मा(अध्यक्ष,राजस्थान ब्राह्मण महासभा),राधेश्याम चाष्टा(जिला अध्यक्ष,चित्तौड़गढ़) तथा कौशल किशोर दुबे(अध्यक्ष, रावतभाटा)राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा दिया गया।विदित है इस कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह,पुरुस्कार वितरण,विभिन्न खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन  
रूपा व्यास ने ही किया तथा संचालन में सहयोग दिया वंदना शर्मा ने।इस अवसर पर संतोष शर्मा,हरिओम शर्मा,मंजू शर्मा,प्रियांशी शर्मा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ