‌बदलाव मंच उत्तरी भारत पटल पर हुआ शानदार कवि सम्मेलन

‌बदलाव मंच उत्तरी भारत पटल पर हुआ शानदार कवि सम्मेलन

22,मई,2021,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच उत्तरी भारत इकाई पर राजा राममोहन राय के जन्म दिवस के अवसर पर बहुत ही शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जो कि किसी भी साहित्यिक मंच द्वारा सती प्रथा विरोधी व  समाज सुधारक राजा राम मोहन राय पर किया गया अद्वितीय  कार्यक्रम है.. इस अखिल भारतीय आयोजन में  में मुख्य विषय राजा राम मोहन राय, सती प्रथा  व महिला सशक्तिकरण लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बदलाव मंच के ग्लोबल फाउंडर-प्रेसिडेंट दीपक क्रांति  व  विशिष्ट अतिथि बदलाव मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा व्यास रहे..  कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रामदेव राही जी बदलाव मंच के राष्ट्रीय सलाहकार एल. एस. तोमर उत्तरी भारत इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम, उपाध्यक्ष डॉ.अनुज कुमार चौहान,राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश मधुबनी, साहित्य माता गीता पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपक क्रांति, उत्तर प्रदेश इकाई की सचिव व कार्यक्रम संचालिका डॉ. अर्पिता अग्रवाल,कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्र पयासी,सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुतकर्ता नैंसी गुप्ता एवं एक से बढ़कर एक साहित्यकार जिनमें सविता मिश्रा वाराणसी, रामबाबू शर्मा, राजस्थानी,कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीय (सुभाषिनी),लक्ष्मी कान्त सोनी प्रभुपग धूल महोबा,दिनेश सिंह (डी एस) कुड़नी ,राजेश तिवारी 'मक्खन' मनीषा गर्ग, बबीता यादव,डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव,मिथिलेश कुमार सिंह,अलका जैन आनंदी,डिवी जैन,नम्रता श्रीवास्तव,आसिया खातून,नगेंद्र बाला बारेठ,सुधीर श्रीवास्तव,गीता पाण्डेय अपराजिता,भास्कर सिंह माणिक,रेनू मिश्रा "दीपशिखा", सुमन वर्मा,कल्पना भदौरिया "स्वप्निल ,प्रतिभा भारद्वाज,विष्णु चारग,आरती तिवारी,प्रकाश मधुबनी,चंदन केसरवानी,एल.एसतोमर जी,डॉ अर्पिता अग्रवाल,ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम,रामदेव राही मथुरा  सभी ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी। संस्था के ग्लोबल प्रेसिडेंट दीपक क्रांति ने कहा, "बदलाव मंच का उद्देश्य समाज को सकारात्मक राह दिखाना एवं साहित्य के माध्यम से कुरीतियों का नाश करना है।"
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मंच राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा व्यास ने कहा,महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित कथन,"शिक्षित महिला,शिक्षित परिवार। देश की उन्नति का है,एक आधार।।"
 कार्यक्रम के अंत में बदलाव मंच उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों का कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।बदलाव मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रीमा परिहार ठाकुर, डॉ सत्यम भास्कर, भास्कर सिंह माणिक कोंच, चंद्र प्रकाश गुप्त चंद्र, गीता पांडेय,राष्ट्रीय समीक्षाध्यक्ष नंदिता रवि चौहान  बदलाव मंच अभिभावक सुनील दत्त मिश्रा, जीतेंद्र विजयश्री जीत आदि सभी पदाधिकारी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ